सुकृत पुलिस चौकी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
(रिपोर्ट -बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)
सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चौकी परिसर में स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था चौकी प्रभारी सुकृत विष्णु प्रभा सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी की टीम द्वारा की गई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर चौकी परिसर में विशेष उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों की आवाजाही बनी रही और लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
गौरतलब है कि सुकृत पुलिस चौकी परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
इस दौरान चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह के साथ एसआई कमलेश गुप्ता, भरत यादव, सोनू, सुगंध, अखिलेश वर्मा, सुनील कुमार, सुनील सिंह, पंकज पाठक सहित पुलिस चौकी की समस्त टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम में सुकृत वन रेंज के रेंजर हिमांशु श्रीवास्तव, एसआई विमल चौहान, पत्रकार बंधुओं सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
सुकृत पुलिस चौकी में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह ने धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।






0 टिप्पणियाँ